पाकिस्तानी ड्रोन से हथियारों की डिलीवरी के केस में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई जगह की रेड
एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन से हथियारों की डिलीवरी के एक मामले में शुक्रवार को पूंछ ज़िले समेत कई इलाकों में छापेमारी की। बकौल पुलिस, सौजियान में एक शख्स के घर पर छापेमारी कर 2 मोबाइल ज़ब्त किए गए। जांचकर्ताओं के अनुसार, इस साल कश्मीर घाटी में 24 से अधिक बार पाकिस्तानी ड्रोन को हथियार डिलीवर करते देखा गया।
read more at Hindustan Times


