पापुआ न्यू गिनी में भयंकर भूस्खलन के बाद मलबे में ज़िंदा दफन हुए 2,000 से अधिक लोग
पापुआ न्यू गिनी के राष्ट्रीय आपदा केंद्र ने संयुक्त राष्ट्र को बताया है कि एंगा प्रांत के एक गांव में भयंकर भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोग मलबे में ज़िंदा दफन हो गए हैं। शुक्रवार तड़के एक पहाड़ का हिस्सा ढह जाने से लगभग पूरा गांव खत्म हो गया। इसमें कई मकान और उनके अंदर सो रहे लोग दब गए।


