Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पायलट ने हिमाचल प्रदेश में ई-स्कूटर पर की पैराग्लाइडिंग, वायरल हुआ वीडियो

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 16 December, 2023
पंजाब के हर्ष नामक पायलट ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में ई-स्कूटर पर पैराग्लाइडिंग की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रशिक्षित पैराग्लाइडर हर्ष ने वज़न घटाने के लिए पहले स्कूटर की बैटरी को निकाल दिया था। उन्होंने कहा कि संभवत: यह पहली बार है जब किसी ने दोपहिया वाहन पर बैठकर पैराग्लाइडिंग की है।