पायलटों के ड्यूटी चार्ट में खामियों को लेकर एअर इंडिया व स्पाइसजेट पर लगा जुर्माना
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एअर इंडिया और स्पाइसजेट पर ₹30 लाख-₹30 लाख का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने कम विज़िबिलिटी की स्थिति में उड़ानों के संचालन के लिए पायलटों के ड्यूटी चार्ट में 'खामियों' के मद्देनज़र यह फैसला लिया है। दोनों ने कुछ उड़ानों के लिए कैट 3 और एलवीटीओ योग्य पायलटों को सूची में शामिल नहीं किया था।
read more at हिन्दुस्तान


