पार्टी ने मुझे धोखा दिया था: सूरत लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुंभानी
सूरत (गुजरात) लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे नीलेश कुंभानी ने कहा है, "2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मेरे साथ विश्वासघात कर कामरेज विधानसभा सीट से मेरा टिकट काट दिया था।" उन्होंने कहा, "मैं प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल की वजह से चुप था।" सूरत लोकसभा सीट से कुंभानी का नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया गया था।
read more at भाषा


