Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पालतू कुत्ते के बदले सीबीआई शिकायत वापस लेने को कहा गया: महुआ मोइत्रा के एक्स-पार्टनर

short by रौनक राज / on Friday, 20 October, 2023
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर 'नकद और उपहार' लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाने वाले महुआ के एक्स-पार्टनर जय अनंत देहाद्राई ने कहा है कि उन पर पालतू कुत्ते 'हेनरी' के बदले सीबीआई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा, ''मैंने मना कर दिया।'' जय व महुआ के बीच 'हेनरी' को लेकर विवाद चल रहा है।