Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिकनिक मनाने गए परिवार की कार एमपी में कुंड में गिरकर डूबी, वीडियो आया सामने

short by राकेश / on Monday, 7 August, 2023
इंदौर (मध्य प्रदेश) में रविवार को पिकनिक मनाने गए एक परिवार की कार एक कुंड में गिरकर डूब गई जिसका हैंडब्रेक नहीं लगा था। कार में 12 साल की एक लड़की बैठी थी और लुढ़क रही कार को रोकने के दौरान उसके पिता भी कुंड में गिर गए। वहीं, लोगों ने डूब रहे पिता-पुत्री को सकुशल बचा लिया है।