पिछली 7 पारियों में 26 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास
ऑस्ट्रेलिया के वाइट बॉल कप्तान ऐरन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे उनका आखिरी वनडे होगा। 35-वर्षीय फिंच ने अपनी पिछली 7 पारियों में 26-रन बनाने के बाद यह फैसला लिया है। उन्होंने करियर में 145-वनडे खेले जिनमें उन्होंने 17 शतक जड़ते हुए 5,401-रन बनाए।
read more at Newsbytes हिन्दी


