Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिछले 10 वर्षों में किन राज्यों व यूटी में सबसे अधिक लोगों ने सरेंडर किए अपने पासपोर्ट?

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 27 June, 2023
'द इंडियन एक्सप्रेस' को आरटीआई के तहत मिले जवाब के मुताबिक, साल 2011-2022 के बीच 69,303 भारतीयों ने अपने पासपोर्ट रीजनल पासपोर्ट दफ्तरों में सरेंडर किए। सरेंडर करने वाले 90% लोग गोवा (40.45%), पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली और चंडीगढ़ से हैं। सरकार के मुताबिक, पिछले 10 वर्षों में 16 लाख से अधिक लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी है।