Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिछले 10 वर्षों में फेमा के तहत 24,893 व पीएमएलए के तहत 3,985 मामले दर्ज हुए: सरकार

short by अंकिता ठाकुर / on Monday, 25 July, 2022
सरकार ने सोमवार को बताया कि पिछले 10-वर्षों में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत लगभग 24,893 मामले जबकि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 3,985 मामले दर्ज किए गए। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि मामले दर्ज होने के बाद पीएमएलए के प्रावधानों के तहत करीब ₹1,04,702 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।
read more at भाषा