Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिछले 15 दिन में अफ्रीकी देशों से 1,000 लोग मुंबई आए, हमारे पास 466 की ही सूची है: बीएमसी

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 30 November 2021
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक पिछले 15 दिनों में कम-से-कम 1,000 यात्री अफ्रीकी देशों से मुंबई आए लेकिन उनके पास केवल 466 लोगों की सूची है। बीएमसी के ऐडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर सुरेश काकानी के अनुसार, 466 में से 100 मुंबई के हैं जिनका स्वॉब सैंपल लिया गया है। दक्षिण अफ्रीका में नया कोविड-19 वैरिएंट ओमीक्रॉन सबसे पहले सामने आया है।