पिछले 36 साल के अपने पहले फीफा विश्व कप में 2 मैच बाद ही बाहर हुआ कनाडा
फीफा विश्व कप-2022 में रविवार को ग्रुप-एफ के मुकाबले में क्रोएशिया से 1-4 से हारने के बाद कनाडा मेज़बान कतर के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। पिछले 36 साल में अपना पहला विश्व कप खेल रही कनाडाई टीम अपने शुरुआती 2 मैच हारकर नॉकआउट स्टेज की रेस से बाहर हो गई है।


