Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिछले कुछ वर्षों में हुए सुधारों से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत: गोयल

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 9 January, 2023
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में हुए परिवर्तनकारी सुधारों से भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि 4-5 साल बाद हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।" गोयल ने कहा, "प्रतिभाशाली व कुशल युवा अगले 20-25 वर्षों तक भारतीय अर्थव्यवस्था को चलाने वाले हैं।"
read more at LatestLY