पिछले वित्त वर्ष में भारतीय सीईओ को औसतन ₹11.2 करोड़ वेतन मिला, 3 वर्षों में सर्वाधिक: सर्वे
डेलॉयट इंडिया के एक सर्वे के मुताबिक, भारतीय मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) को बीते वित्त वर्ष में औसतन ₹11.2 करोड़ वेतन मिला जो पिछले 3 वर्षों में सर्वाधिक है। बकौल सर्वे, वित्त वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा औसतन ₹9.4 करोड़ था। सर्वे में आईटी, कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स व अन्य क्षेत्रों से जुड़ीं 470 कंपनियों के सीईओ को शामिल किया गया था।
read more at NewsBytes हिन्दी


