Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिछले साल पायलट की गलती से केरल में क्रैश हुआ था एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान: एएआईबी

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 12 September 2021
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की फाइनल रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2020 में कोझीकोड हवाईअड्डे (केरल) पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान पायलट द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं करने के कारण क्रैश हुआ था। इसमें कहा गया है, "उन्होंने...'गो अराउंड' कॉल के बावजूद रनवे के आधे रास्ते पर ही टचडाउन ज़ोन से दूर ही लैंड कर दिया था।"