पिता के दिल ने काम करना बंद कर दिया था: बप्पी लाहिड़ी के बेटे
दिवंगत गायक-कंपोज़र बप्पी लाहिड़ी के बेटे बप्पा लाहिड़ी ने 'पिता का निधन ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप ऐपनिया (ओएसए) के कारण हुआ' सवाल पर कहा है, "नहीं, सांस लेने से संबंधित कोई समस्या नहीं थी...मुझे लगता है...उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया था।" उन्होंने कहा, "मेरी बहन, मेरे जीजा और मां उन्हें अस्पताल ले गए...लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।"


