Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिता के साथ एमपी में बाइक से जा रहे 7 वर्षीय बच्चे का चाइनीज़ मांझे से कटा गला, हुई मौत

short by तान्या झा / on Monday, 15 January, 2024
धार (एमपी) में रविवार को एक 7 वर्षीय बच्चे की चाइनीज़ मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चा अपने पिता के साथ बाइक पर आगे बैठकर कहीं घूमने निकला था। गला कटने के बाद खून से लथपथ बच्चे को उसके पिता अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।