Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएफआई जैसे संगठनों को बैन करना समाधान नहीं है, उन्हें अलग-थलग करना ज़रूरी: येचुरी

short by पीयूषा शर्मा / on Wednesday, 28 September, 2022
केंद्र सरकार द्वारा पीएफआई पर 5 साल का प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाना समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएफआई जैसे संगठनों को राजनीतिक रूप से अलग-थलग कर उनकी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई किया जाना बेहतर विकल्प होगा।