पीएम अपने ‘मित्रों’ को 'दौलतवीर' और युवाओं को 4 साल के ठेके पर 'अग्निवीर' बना रहे हैं: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'अग्निपथ' योजना को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री अपने 'मित्रों' को 50 साल के लिए देश के एयरपोर्ट देकर 'दौलतवीर' और युवाओं को सिर्फ 4 साल के ठेके पर 'अग्निवीर' बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज देशभर में कांग्रेस ‘अग्निपथ’ के खिलाफ सत्याग्रह कर रही है...जब तक युवाओं को इंसाफ नहीं मिलता, ये सत्याग्रह नहीं रुकेगा।"
read more at ABP न्यूज़


