पीएम आवास योजना-शहरी के तहत 1.22 करोड़ स्वीकृत मकानों में से 61 लाख बनाए गए: पुरी
सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत 1.22 करोड़ स्वीकृत मकानों में से 61.15 लाख पक्के मकान बन चुके हैं या लाभार्थियों को आवंटित किए जा चुके हैं। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में गुरुवार को बताया कि इनमें से 1.01 करोड़ मकानों की नींव डाली जा चुकी है।
read more at भाषा


