पीएम के जन्मदिन पर 87,000 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर बनाया विश्व रिकॉर्ड: स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 87,000 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। मांडविया ने कहा, "अपने प्रिय प्रधानसेवक को देश की तरफ से यह एक अमूल्य भेंट है।" गौरतलब है, देशव्यापी 15-दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान अभियान शनिवार से 1 अक्टूबर तक चलेगा।
read more at Twitter


