Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम ने किया यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का शिलान्यास; आएगी ₹36,200 करोड़ की लागत

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 18 December 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया। 594 किलोमीटर लंबे 6 लेन वाले एक्सप्रेसवे का निर्माण ₹36,200 करोड़ की लागत से होगा और निर्माण के बाद यह यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बन जाएगा। यह एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली गांव के पास से शुरू होकर प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव तक जाएगा।
read more at ANI