पीएम ने ‘जर्सी गाय’ व ‘कांग्रेस की विधवा’ जैसे शब्द कहे थे: खरगे के बचाव में कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जर्सी गाय’, '50 करोड़ की गर्लफ्रेंड', 'शूर्पणखा' और 'कांग्रेस की विधवा' जैसे शब्द इस्तेमाल किए थे।" गौरतलब है, प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'रावण के जैसे 100 मुख' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कांग्रेस नेताओं में उन्हें गाली देने की होड़ रहती है।
read more at भाषा


