पीएम ने तेजस्वी को किया फोन, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू के स्वास्थ्य की ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनके पुत्र व बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात की है। गौरतलब है, सिंगापुर में सोमवार को लालू का सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी दान की है।
read more at abp न्यूज़


