Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम ने बजट को बताया ऐतिहासिक; कहा- यह विकसित भारत के 4 स्तंभों को सशक्त बनाएगा

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 1 February, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अंतरिम बजट-2024 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, "यह एक समावेशी और इनोवेटिव बजट है।" उन्होंने कहा, "यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभों- युवा, गरीब, महिला और किसान, सबको सशक्त बनाएगा। यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है और इसमें 2047 के विकसित भारत की नींव को मज़बूत करने की गारंटी है।"