पीएम बना दें तो भी नहीं जाऊंगा: एनडीए में शामिल होने को लेकर चंद्रशेखर आज़ाद
यूपी की नगीना लोकसभा सीट जीतकर सांसद बने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने एनडीए में शामिल होने के सवाल पर कहा है कि अगर एनडीए वाले उन्हें प्रधानमंत्री भी बना देंगे तो भी वह उसमें शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "राजनीतिक शक्ति ज़रूरी है लेकिन उसके लिए विचारधारा से समझौता नहीं करूंगा...एनडीए में शामिल होने का सवाल नहीं उठता।"
read more at ABP न्यूज़


