Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी 18 दिसंबर को यूपी के शाहजहांपुर में रखेंगे गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला

short by shashank mishra / on Thursday, 16 December 2021
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे। पीएमओ के मुताबिक, 594 किलोमीटर लंबे 6 लेन वाले इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में ₹36,200 करोड़ से अधिक खर्च होंगे। इस पर वायुसेना के विमानों के आपातकालीन टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी भी बनाई जाएगी।