पीएम मोदी 2023 में 8वीं बार जाएंगे कर्नाटक, पीएम बनने के बाद एक साल में सर्वाधिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अप्रैल को कर्नाटक जाएंगे और 'द इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, चार महीने में राज्य की यह उनकी आठवीं यात्रा होगी जो उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद एक साल में सर्वाधिक है। बकौल रिपोर्ट, मार्च 2020-जून 2021 के बीच कोविड-19 महामारी की दो लहरों के दौरान उन्होंने एक बार भी कर्नाटक का दौरा नहीं किया था।


