Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी की अगुआई वाली सरकार में बिहार के किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 9 June, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में बिहार से 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है जिनमें बीजेपी से गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे और राज भूषण चौधरी शामिल हैं। जेडीयू से ललन सिंह व रामनाथ ठाकुर, 'हम' से जीतन राम मांझी और एलजेपी (आर) से चिराग पासवान केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।