पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जताया शोक
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक जताया है। बाइडन ने ट्वीट किया, "जिल (प्रथम महिला) और मैं पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। इस मुश्किल समय में हमारी प्रार्थनाएं प्रधानमंत्री और उनके परिवार के साथ हैं।" हीराबेन का शुक्रवार को निधन हुआ था।
read more at News18 हिन्दी


