पीएम मोदी के आधिकारिक आवास से रेस्क्यू किया गया हीट स्ट्रोक से ग्रस्त बंदर
बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास से 1 साल के बंदर को रेस्क्यू कर उसका इलाज किया है। बंदर हीट स्ट्रोक और हाइपरथर्मिया से ग्रस्त था। वह सुस्त व डिहाइड्रेटेड था और उसे चलने व सांस लेने में समस्या हो रही थी।
read more at LatestLY


