Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में खरगे के पीछे बैठे अंबानी व शाहरुख की तस्वीर हुई वायरल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 10 June, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहली पंक्ति में बैठे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके पीछे दूसरी पंक्ति में बैठे उद्योगपति मुकेश अंबानी व अभिनेता शाहरुख खान की तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो रही है। कांग्रेस नेता अतुल पाटील ने कमेंट किया, "बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान की ताकत...दलित आगे बैठा है...देश का सबसे अमीर आदमी पीछे बैठा है।"