पीएम मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से किया गया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया गया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाज़ा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र की 1,000 वर्ष पुरानी अल-हकीम मस्जिद का दौरा व दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी।
read more at Moneycontrol हिंदी


