पीएम मोदी 'नफरत के घोड़े का दूल्हा' बन गए हैं: प्रधानमंत्री के बयान पर सिब्बल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कांग्रेस लोगों की संपत्ति छीनकर उसे ज़्यादा बच्चे पैदा करने वालों में बांटना चाहती है' बयान पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा है, "नफरत के घोड़े का दूल्हा बनकर आप कभी हिन्दुस्तान को बरकरार नहीं रख सकते।" उन्होंने कहा, "जब प्रधानमंंत्री सम्मान के योग्य नहीं हो तो देश के बुद्धिजीवियों को आवाज़ उठानी चाहिए।"
read more at हिन्दुस्तान


