पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति रईसी से इज़रायल-हमास जंग को लेकर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'X' पर बताया कि उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से पश्चिमी एशिया के मुश्किल हालात और इज़रायल व हमास में जारी संघर्ष को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "आतंकवादी घटनाएं, हिंसा और नागरिकों की जान का नुकसान गंभीर चिंता का विषय है। तनाव बढ़ने से रोकना व मानवीय सहायता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।"
read more at ABP न्यूज़


