पीएम मोदी ने उनकी और उनकी मां की तस्वीर बनाने वाली कर्नाटक की युवती को लिखा पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागलकोट (कर्नाटक) में रैली के दौरान उनकी और उनकी मां की तस्वीर बनाने वाली युवती को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, "यह कलात्मक कृति मानवीय भावनाओं को दर्शाती है...आपकी पेंटिंग जीवंत है जो युवा ऊर्जा का सार प्रस्तुत करती है।" रैली से सामने आए वीडियो में पीएम ने युवती से पत्र लिखने का वादा किया था।
read more at इंडिया टीवी


