Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने गुजरात में आवास योजनाओं के तहत बने 24,184 मकानों का किया ई-लोकार्पण

short by श्वेता भारती / on Saturday, 10 February, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य आवास योजनाओं के तहत ₹1,411 करोड़ की लागत से बने 24,184 आवासों का ई-लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने कहा, "किसी भी गरीब के लिए उसका अपना घर उसके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी होती है। हमारी सरकार की कोशिश है कि सभी के पास अपना घर हो।"
read more at ANI Hindi News