पीएम मोदी ने जोधपुर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई जो जोधपुर से अहमदाबाद (गुजरात) के बीच चलेगी। जोधपुर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन सवेरे 5:55 बजे जोधपुर से रवाना होगी और दोपहर 12:05 बजे साबरमती पहुंचेगी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी।
read more at News18 हिंदी


