Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने पुनर्विकसित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा: शिवराज

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 13 November 2021
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के पुनर्विकसित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर गोंड रानी कमलापति के नाम पर रख दिया है। एमपी सरकार ने स्टेशन का नाम बदलने की मांग की थी। गौरतलब है, प्रधानमंत्री ₹100 करोड़ में पुनर्विकसित हुए इस स्टेशन का सोमवार को उद्घाटन करेंगे।
read more at Twitter