पीएम ने पैरालंपिक्स का उद्घाटन समारोह देखते समय भारतीय दल के लिए खड़े होकर बजाई ताली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक्स के उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम में भारतीय दल के प्रवेश करने पर खड़े होकर ताली बजाई। प्रधानमंत्री ने टीवी पर समारोह देखने का वीडियो ट्वीट कर भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और कहा, "यकीन है कि भारतीय दल अपना सर्वश्रेष्ठ देगा और दूसरों को प्रेरित करेगा।" जैवलिन थ्रोअर टेक चंद भारतीय ध्वजवाहक रहे।
read more at Twitter


