Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने बांटे केंद्र की नौकरियों के 71,000 नियुक्ति पत्र

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 13 April, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक रोज़गार मेले में वर्चुअल माध्यम से 71,000 चयनित युवाओं को केंद्र की नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे। नवनियुक्त कर्मचारियों के पदों में ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल, पोस्टल असिस्टेंट और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।