Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात, शेयर कीं तस्वीरें

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 29 July, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। जोशी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है, "आज आदरणीय मुरली मनोहर जोशी जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिला। उनसे मिलकर मेरे जैसे हर कार्यकर्ता को हमेशा एक नई ऊर्जा मिलती है।"
read more at भाषा