पीएम मोदी ने बौद्ध धर्मस्थल कुशीनगर के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बौद्ध धर्मस्थल कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का बुधवार को उद्घाटन किया। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की तस्वीरें शेयर की हैं जिसकी अनुमानित लागत ₹260 करोड़ है। वहीं, कोलंबो से बौद्ध भिक्षुओं, 5 मंत्रियों समेत 125-सदस्यीय श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल को लेकर आई पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान इस एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
read more at Twitter


