पीएम मोदी ने 'मन की बात' में शेयर किया ग्रीक गायक द्वारा गाया गया 'वैष्णव जन तो' भजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन 'वैष्णव जन तो' का ज़िक्र करते हुए उसे ट्विटर पर शेयर किया। पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए भजन के संस्करण को ग्रीक गायक कोन्स्टांडिनोस कलाइज़िस ने गाया था। 'वैष्णव जन' को 15वीं शताब्दी में गुजराती भाषा में नरसिंह मेहता ने लिखा था।
read more at Hindustan Times


