पीएम मोदी ने यूक्रेन की स्थिति को लेकर राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यूक्रेन की स्थिति को लेकर मुलाकात की। पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए जारी अभियान पर भी चर्चा की। गौरतलब है, केंद्र सरकार द्वारा यूक्रेन से फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' शुरू किया गया है।
read more at ABP न्यूज़


