पीएम मोदी ने यूक्रेन में गोलीबारी में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र के पिता से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच खारकीव (यूक्रेन) में गोलीबारी में जान गंवाने वाले कर्नाटक निवासी छात्र नवीन शेखरप्पा के पिता से मंगलवार को बात की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. बोम्मई ने बताया, "मैं उसके (छात्र) परिवार को जानता हूं...प्रधानमंत्री ने परिवार से बात की है। हम शव को भारत लाने के लिए सभी कोशिशें कर रहे हैं।"
read more at Twitter


