Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने यूपी के किन प्रमुख रेलवे स्‍टेशनों के पुनर्विकास का किया शिलान्यास?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 26 February, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उत्तर प्रदेश के 73 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत इन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। इनमें यूपी के मेरठ नगर, मऊ, गोंडा, गढ़मुक्‍तेश्‍वर, चित्रकूट धाम, मिर्ज़ापुर, सिद्धार्थनगर, खुर्जा, बांदा, बरेली, ललितपुर, बलरामपुर, काशीपुर, मुज़फ्फरनगर, फिरोज़ाबाद और कानपुर स्टेशन शामिल हैं।