पीएम मोदी ने राजस्थान में किन विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीकानेर (राजस्थान) में ₹24,300 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे के 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे खंड, बीकानेर-भिवाड़ी ट्रांसमिशन लाइन और 30 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का लोकार्पण किया। वहीं, बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास व चूरू-रतनगढ़ रेलखंड के दोहरीकरण की आधारशिला भी रखी।
read more at News18 हिंदी


