Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर दी नीरज चोपड़ा को बधाई

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 28 August, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक्स स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा द्वारा वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, "प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता की मिसाल हैं। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल ऐथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है।"