पीएम मोदी ने वाराणसी में किया रोड शो, कल करेंगे लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में रोड शो किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी मंगलवार को वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम मोदी के नामांकन में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पहुंचने का अनुमान है।
read more at X


